NEWS PANCHNAMA

Hindi News Website

अमेरिका से भारत आए युवक को शादी से पहले धोखा, जल्द अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में होगी सुनवाई।

1 min read

Image caption here

Share this Post
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
अमेरिका से भारत आए युवक को शादी से पहले धोखा, जल्द अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में होगी सुनवाई।
सुनीता रुपवते , मुम्बई
अमेरिका से भारत मे शादी रचाने आए मुम्बई के रहने वाले मिलिंद को मिला शादी से पहले मिला ऐसा धोखा की अब न्याय के लिए मुम्बई से लेकर सैन फ्रांसिस्को के कोर्ट में गुहार लगाई है। मुम्बई के निवासी मिलिंद बोरकर पिछले 14 साल से अमेरिका में काम करते है। करियर में पहचान बनाने और परिवार की जिम्मेदारी को निभाने के बाद मिलिंद ने भारत मे आकर भारतीय लड़की से शादी करने का मन बनाया। साल 2018 से मनपसंद लड़की की तलाश फरवरी 2019 में पूरी हुई जब मिलिंद को भारत मॅट्रिमोनी साइट पर पल्लवी गायकवाड़ नाम की एक लड़की पसंद आई। मॅट्रिमोनी साइट पर बातचीत से दोनो करीब आ गए। मिलिंद, 7 समंदर पार का सफर तय कर जीवनसाथी से मिले और उसके साथ ज़िंदगी बिताने के सपने संजोने लगा।
16 अप्रैल 2019 को मिलिंद भारत आया और ऑनलाइन मुलाकात के बाद पहली बार पल्लवी से मिला। परिवार की सहमति से दोनो की शादी की बात तय हुई। एक कार्यक्रम में मिलिंद और पल्लवी की सगाई 2 जून 2019 को हुई। सगाई के बाद मिलिंद शादी की तैयारियों में जुट गया। होने वाली पत्नी पल्लवी गायकवाड़ को अमेरिका ले जाने , अमेरिका में सुविधाओ से लैस घर सजाने में जुट गया।
इस दौरान मिलिंद को अपनी मंगेतर की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पल्लवी के मोबाइल फोन में मिले। जिसके बाद मिलिंद के होश उड़ गए। मिलिंद ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका के मुताबिक, सगाई संबंध के दौरान 21 जुलाई 2019 के दिन मिलिंद को अपनी मंगेतर पल्लवी के दूसरे युवक के साथ अनैतिक संबंध की जानकारी मिली। मिलिंद को अपनी मंगेतर के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो मिले। मिलिंद ने कोर्ट में दायर याचिका में तस्वीरों और वीडियो को भी जमा कराया। जिसके बाद मिलिंद ने सगाई तोड़ दी। मिलिंद का आरोप है की, सगाई तोड़ने के बाद पल्लवी उसपर बदनाम करने का झूठा आरोप लगा रही है और मिलिंद का करियर बर्बाद करना चाहती है।
मिलिंद ने सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में दलील दी की, 10 नवंबर 2019 के दिन वो अमेरिका काम पर लौटा था, तब उसपर भारत मे किसी प्रकार का आपराधिक मामला नही था उसके बावजूद मिलिंद की मंगेतर ने भारत और US इमिग्रेशन के साथ साथ मिलिंद के ऑफिस को पत्र लिखकर मिलिंद को क्रिमिनल बताया । 2 फरवरी 2020 के दिन मिलिंद ने सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। मिलिंद ने सबूतों में फोटो, वीडियो, चैट भी जमा कराए है। सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट जल्द इस मामले की सुनवाई करेगा।
वही, मुम्बई में 27 दिसंबर 2019 के दिन मिलिंद के पिता ने मुम्बई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पल्लवी, पल्लवी के पिता चंद्रकांत गायकवाड़ और चाचा संजीव गायकवाड़ के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी, वसूली का क्रिमिनल केस दायर किया। कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को जांच और कार्यवाई के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories